पंचायत पर भुगतान नहीं करने का आरोप
पंचायत पर भुगतान नहीं करने का आरोप
नागौर|एककंस्ट्रक्शन कंपनी के ठेकेदार ने मेटेरियल डलवाकर लंबे समय से उसके भुगतान नहीं करने को लेकर ग्राम पंचायत भाकरोद के सरपंच ग्राम सेवक पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। ठेकेदार गोपाल राम ने बताया कि उसने गांव में विभिन्न कार्यों के लिए 41 लाख रुपए का मेटेरियल डलवाया। इसमें सीमेंट, इंटे, बजरी आदि सामान था। कार्य होने के बाद भी पंचायत ने इसका भुगतान नहीं किया। इसको लेकर कलेक्टर, जिला परिषद सीईओ, एसीईओ को भी ज्ञापन दिए। बाद में यह भुगतान सरपंच ने ग्राम सेवक से मिलकर अपने पुत्र के नाम की फर्म को कर दिया। मामले की जांच के बाद अधीक्षण अभियंता सिंचाई विभाग एसीईओ ने ठेकेदार की कंपनी को भुगतान की अनुशंषा की, लेकिन आज तक उनकी फर्म को एक रुपए भी नहीं मिला।