युवती के अपहरण का मामला दर्ज
युवती के अपहरण का मामला दर्ज
नागौर|सिंगड़गांव के एक व्यक्ति ने अपनी पुत्री के अपहरण को लेकर सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है। पुलिस के अनुसार सोहन लाल पुत्र मंगला राम नायक ने रिपोर्ट दी कि सोमवार को उसकी पुत्री गुड्डी पानी भरने सार्वजनिक नल पर गई, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों ने तलाशा, लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। बाद में उसके पिता ने कुम्हारी दरवाजा निवासी लियाकत पुत्र रज्जाक अली पर अपहरण का संदेह जताते हुए सदर थाने में मामला दर्ज करवाया।