पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कुचामन में स्वाइन फ्लू संदिग्ध महिला ने दम तोड़ा

कुचामन में स्वाइन फ्लू संदिग्ध महिला ने दम तोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर | नागौर/ कुचामन/ थांवला

जिलेमें लगातार संदिग्ध, पॉजिटिव मौत हो रही है। चिकित्सा विभाग की ओर से रोकथाम के नाम पर केवल टेमी फ्लू देकर सर्वे ही किया जा रहा है। अब तक 55 लोगों की स्वाइन फ्लू संबंधी जांच हो चुकी है जिनमें 35 पॉजिटिव पाए गए हैं। बुधवार को कुचामन शहर में एक संदिग्ध महिला की मौत हो गई। दूसरी ओर थांवला में भी एक स्वाइन फ्लू मरीज के पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई। जिले में स्वाइन फ्लू पर रोक के लिए तो संसाधन हैं और ही समय पर संदिग्ध मरीज को रेफर किया जा रहा है। जिले भर में 80 टीमों द्वारा सर्वे तथा जांच की जा रही है।

बड़लाबास की महिला की मौत

कुचामन सिटी अस्पताल के कार्यवाहकपीएमओ डॉ. शकील राव ने बताया कि बड़लाबास निवासी सुमन (35) प|ी जितेन्द्र सिंह को सोमवार को स्वाइन फ्लू संदिग्ध मानते हुए जयपुर रेफर किया गया था। बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई। थांवला के लाखीणा रोड स्थित ढाणी में स्वाइन फ्लू मरीज के मिलने से चिकित्सा विभाग में हड़कंप मच गया।