- Hindi News
- नेहरू अस्पताल में शिफ्टिंग के लिए 25 लाख देंगे: प्रभारी मंत्री
नेहरू अस्पताल में शिफ्टिंग के लिए 25 लाख देंगे: प्रभारी मंत्री
जिलेके विकास संबंधी गतिविधियों पर समीक्षा के लिए बुधवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में प्रभारी मंत्री यूनुस खान की अध्यक्षता में विशेष बैठक का आयोजन किया गया।
पीडब्ल्यूडी मंत्री यूनुस खान ने कहा कि कलेक्टर राजन विशाल को अस्पताल के शिफ्टिंग के लिए 25 लाख का विशेष बजट जारी करने का निर्देश दिया है। ताकि जिला अस्पताल को जल्द से जल्द नेहरू अस्पताल में शिफ्ट किया जा सके। इसमें कुछ यूनिट फिलहाल वर्तमान जिला अस्पताल में जारी रहेगी।
रिंगरोड पर भी चर्चा
नागौरशहर में ट्रेफिक समस्या को देखते हुए रिंग रोड पर चर्चा। बड़ा फैसला। प्रभारी मंत्री यूनुस खान करेंगे मॉनिटरिंग। रिंग रोड पर बजट में प्रस्ताव शामिल करवाने की कवायद शुरू। शेषपेज 14 पर
सबसे बड़ी प्राथमिकता : जिलेमें इंदिरा नहर के पानी को शीघ्र लाने के लिए 300 करोड़ के अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव
रेलसड़क यातायात : नागौरशहर के बीकानेर रेल फाटक, मानासर रेल फाटक लाडनूं में ओवरब्रिज के लिए अतिरिक्त बजट के साथ शीघ्रता से हो काम की शुरुआत
किसानऔर पशुपालक : बीकानेरमें जिस प्रकार ऊंट वंश है उसी प्रकार नागौर में नागौरी बैलों की नस्ल को बचाने के लिए नागौरी बैल पशु संवर्धन केंद्र का प्रस्ताव। इसके लिए मेला मैदान की 350 बीघा जमीन को बनाया जा सकता है केंद्र बिंदु।
शिक्षा: कुचामनऔर मकराना के बीच में एक महिला महाविद्यालय की मांग। डेगाना में कॉलेज।
विशेषशिक्षा : बारकाउंसिल की तरफ से जरूरी है कि जहां लॉ कॉलेज के लिए खुद का भवन जरूरी है। उसी अनिवार्यता का देखते हुए नागौर में लॉ कॉलेज के लिए 6.50 करोड़ रुपए का अतिरिक्त बजट का प्रस्ताव। पेज15 भी पढ़ें
नागौर. कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बैठक लेते मंत्री यूनुस खान एवं अन्य अधिकारी।