पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • वही शिक्षा सार्थक जो सबको लाभ दे

वही शिक्षा सार्थक जो सबको लाभ दे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोल. साक्षरभारत कार्यक्रम के अंतर्गत तरनाऊ के राजकीय उच्च प्राथमिक स्कूल में चल रहा साक्षरता प्रेरकों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को समारोहपूर्वक संपन्न हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि रोटरी क्लब नागौर के अध्यक्ष डॉ. अर्जुनराम काला ने कहा कि शिक्षा वही सार्थक है जिसका लाभ सभी काे मिले। प्रशिक्षण में सीखी बातों से अधिकाधिक लोगों को लाभान्वित करें। रोटरी क्लब के सचिव नथमल गोयल ने कहा कि प्रेरक सकारात्मक सोच के साथ लोगों में अच्छे भाव पैदाकर विकास में भागीदार बनें।

जिला साक्षरता एवं सतत शिक्षा अधिकारी पुष्पलता व्यास ने कहा कि प्रेरक गांव की धुरि हैं, जिसे सब जानते हैं। साक्षरता प्रेरक प्रशिक्षण में सीखी सभी बातों गतिविधियों को जीवन में उतारते हुए नवसाक्षरों को लाभान्वित करें। प्रेरकों को एक जुनून के साथ काम कर अपनी पहचान बनानी है। सहायक परियोजना अधिकारी महावीर प्रसाद शर्मा, शिविर प्रभारी रामानुज चौब्या, आरपी चंपालाल हनुमान वैष्णव ने भी विचार रखे। पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में जिले के 33 ग्राम पंचायतों के प्रेरकों ने विभिन्न आयामों गतिविधियों को सीखा। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम दिन प्रेरकों ने निर्मल भारत अभियान के तहत गांव के मोहल्लों में सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।

रोल.साक्षरता प्रेरकोंका पांच दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को संबोधित करते अतिथि।