पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कांग्रेस यूथ को देगी चुनावों में मौका

कांग्रेस यूथ को देगी चुनावों में मौका

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कांग्रेसकार्यालय में रविवार को एनएसयूआई यूथ कांग्रेस के तत्वावधान में हाल ही संगठन में प्रदेश पदाधिकारियों की सूची में शामिल किए गए पूर्व मंत्री मंजू मेघवाल पीसीसी सचिव चेतन डूडी का स्वागत किया गया। एनएसयूआई अध्यक्ष हनुमान बागड़ा ने बताया कि बैठक में जिलाध्यक्ष मंजू मेघवाल चेतन डूडी को प्रदेश कांग्रेस कार्यकारिणी में शामिल करने पर कार्यकर्ताओं पदाधिकारियों ने इनका स्वागत किया।

मंजू मेघवाल ने कहा कि एनएसयूआई यूथ कांग्रेस दोनों ही अहम कड़ी है जोकि कांग्रेस को मजबूत बनाने का कार्य करती है। इसके तहत अच्छे कार्य करने वाले युवाओं को पंचायती राज चुनावों में मौका दिया जाएगा। प्रदेश सचिव चेतन डूडी ने कहा कि राहुल गांधी सचिन पायलट ने हमेशा ही अच्छे कार्य करने वालों को मौका दिया है।

एनएसयूआई अध्यक्ष हनुमान बागड़ा, पूर्व प्रधान राजेंद्र फिड़ौदा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव अशोक जांगू, दिलावर खान, भगवाना राम ताडी, दिलफराज खान, राजु मुंदलिया, हमीद गौरी, विमल सोनी, प्रेम सुख कड़वासरा, गणेश पावटा, मुशर्रफ खान, महावीर जोशी, ताराचंद जांगिड़, रमेश पोटलिया, चैनाराम, तबरेज खान, खालिद हुसैन, सीपी मिर्धा समेत लोग मौजूद रहे। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ भाजपा छोड़कर आए बासनी के मोहम्मद अली काे कांग्रेस की सदस्यता दिलाई गई। अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के ब्लॉक अध्यक्ष तबरेज खान ने बताया कि भाजपा संगठन में तवज्जो नहीं मिलने की वजह से कई युवा दुखी हैं। इस वजह से वे अब कांग्रेस में शामिल हो रहे हैं।

नागौर. कांग्रेसकार्यालय में जिला स्तरीय बैठक को संबोधित करते प्रदेश सचिव चेतन डूडी।