मूकबधिर बच्चों को बांटीं पोशाकें
नागौर. शहरके टाउन हॉल में रविवार को राजस्थान का गौरव के संकलनकर्ता समाजसेवी जितेंद्र टाक द्वारा मूक बधिरों का स्नेह मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस अवसर पर मूक बधिर विद्यार्थियों के उत्साह वर्धन करने एवं उनका मनोबल बढाने के लिए नूतन प्रभात मूक बधिर नेत्रहीन आवासीय स्कूल के बच्चें मौजूद थे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महेंद्र सिंह मीणा अध्यक्षता डॉ. जितेंद्र सिंह चारण ने की। कार्यक्रम के तहत मूक बधिर बच्चों को पोशाक वितरण कि गई। कार्यक्रम में प्रतिभाशाली मूक बधिर विद्यार्थियों द्वारा गणित के प्रश्न हल किए गए। इस दौरान नेत्रहीन अरविंद भाटी ने ब्रेल लिपी की पुस्तक का वाचन किया तथा मूक बधिर राजेश गुर्जर ने इशारों में अंग्रेजी की वर्णमाला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में मंगलमय सेवा समिति की भी विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर समाज सेवी बस्तीराम भाटी, राजू राम स्नेही, ओमप्रकाश मारू, सुभाष टोकसिया, नूतन प्रभात स्कूल के अध्यक्ष मुरली मनोहर टेलर मौजूद थे।