पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हिरण घायल, नहीं पहुंचे वनकर्मी

हिरण घायल, नहीं पहुंचे वनकर्मी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पांचौड़ी. एकतरफ नागौर जिला वन्य जीव प्रेम के लिए जाना जाता है वहीं एक हिरण को कुत्तों ने घायल कर दिया। इस मामले में वन विभाग कर्मचारियों की लापरवाही सामने आई है। चावंडिया में शनिवार को एक हिरण रविवार सुबह घायल अवस्था में तड़प रहा था। गांव के युवाओं ने मौके पर हिरण को उपचार देते हुए वन विभाग को भी सूचना दी। लेकिन लंबे समय के बाद वन विभाग का कोई कर्मचारी नहीं पहुंचा। इससे लोगों में वन विभाग के प्रति नाराजगी भी देखी गई। गांव के युवा अमराराम, सुभाष, सुरेश, बंटी, मनीष, रिछपाल, बगड़ाराम रिडमल विश्नोई ने बताया कि डॉक्टर को भी बुलाया मगर इलाज के दौरान हिरण की मौत हो गई। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग की लापरवाही और उदासीनता से आए दिन शिकार की घटनाएं हो रही हैं। हिरण को विधि अनुसार दफना दिया गया।