पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अकीदत से मनाया अहमद अली बाबा का बड़ा उर्स

अकीदत से मनाया अहमद अली बाबा का बड़ा उर्स

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हजरतअहमद अली शाह बाबा का बड़ा उर्स रविवार को किले की ढाल स्थित दरगाह में अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। उर्स के मौके पर कई आयोजन हुए। चादर शरीफ पेश करते वक्त अकीदतमंदों में काफी उत्साह दिखा। देर रात को कव्वालियों के सूफियाना मंजर ने ऐसा समां बांधा कि रात को तेज सर्दी के बावजूद लोग यहां कव्वालियां सुनने के लिए मौजूद रहे। बड़े उर्स के मौके पर सुबह कुरानख्वानी शाम को देग लुटाने के कार्यक्रम हुए। इस मौके पर दरगाह परिसर में दिन भर कई आयोजन होते रहे। शाम को असर की नमाज के बाद आस्ताना औलिया पर मुख्य चादर शरीफ चढ़ाई गई। इस मौके पर विधायक हबीबुर्रहमान मुस्लिम समाज के लोगों ने उत्साह के साथ चादर पेश की मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी गई। शाम को नागौर सांसद सीआर चौधरी भी दरगाह पहुंचे। उन्होंने आस्ताना औलिया पर चादर पेश की। सांसद ने कहा कि सूफी संतों की वजह से आज दुनिया में अमन चैन कायम है। उन्होंने कहा कि हमें हर मजहब के लोगों के साथ खुशी और भाईचारे के साथ रहना चाहिए।

यह भी हुए शामिल

उर्सस्वागत समारोह कार्यक्रम में सभापति बिरदीचंद सांखला, भाजपा प्रदेश मंत्री सरोज प्रजापति, पूर्व प्रधान सुखराम फिड़ौदा, माली समाज अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा, मौलाना फैयाज, मौलाना अबूबकर, शरीफ कुरैशी, आबिद हमाल, असगर कुरैशी, नूर मोहम्मद गौरी, हकीम तेली, सदीक राठौड़ समेत लोग मौजूद रहे। इस दौरान अतिथियों ने भी कुछ देर आस्ताने में बैठकर कव्वालियों का आनंद उठाया।

अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित: सांसद

उर्सके मौके पर दरगाह में सांसद का सम्मान समारोह रखा गया। दरगाह कमेटी की विज्ञप्ति के अनुसार सदर शाकिर खां, सचिव मंजूर खां ने सांसद विधायक की दस्तारबंदी की। अध्यक्षता विधायक हबीबुर्रहमान ने की। सांसद ने कहा कि अल्पसंख्यक समाज के उत्थान के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। लबैक यूथ एसोसिएशन के अध्यक्ष शाकिर खां, उपाध्यक्ष जमील अहमद शोरगर, वार्डन हनीफ खां ने बाबा हॉस्टल में सांसद कोटे से निर्माण कार्य की मांग रखी। डॉ. शौकत खां ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन शरीफ छीपा ने किया।

रात भर चलते रहे कार्यक्रम

उर्सके दौरान शाम को देग लूटने की परंपरा देखने लायक रही। इस दौरान विधायक हबीबुर्रहमान स्वयं को रोक नहीं पाए और वे खुद बड़ी देग पर खड़े होकर बच्चों को देग तकसीम करने लग