- Hindi News
- पिकअप ने कार को मारी टक्कर, बाइक सवार ने पकड़ा तो घायल कर छोड़ भागे
पिकअप ने कार को मारी टक्कर, बाइक सवार ने पकड़ा तो घायल कर छोड़ भागे
मानासर चौराहा पर फिल्मी स्टाइल में युवक ने चालक को पकड़ने की कोशिश की
भास्करन्यूज| नागौर
शहरके मानासर चौराहा पर रविवार रात एक पिकअप ने खड़ी कार को टक्कर मार दी। कार मालिक को जब यह पता लगा तो उसने फिल्मी स्टाइल में बगैर नंबर प्लेट की पिकअप का पीछा किया और उस पिकअप के लटक गया। पिकअप कुछ दूर तक युवक को घसीटती रही। इस बीच युवक नीचे गिर गया और बम्पर की टक्कर लगने घायल हो गया। बेहोशी की हालत में युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पिकअप का कोई सुराग नहीं लगा है। कोतवाली पुलिस के अनुसार हनुमान बाग निवासी 24 वर्षीय कुंदनलाल पुत्र रामनिवास माली मानासर चौराहा पर मिठाई की दुकान में था। इस बीच बगैर नंबर की पिकअप के चालक द्वारा उसकी कार को टक्कर मारी। कुंदन मिठाई की दुकान से निकल कर पिकअप चालक को पकड़ने की कोशिश करते हुए टक्कर मारने वाले वाहन के लटक गया। कुछ दूरी पर पहुंचने के बाद कुंदन नीचे गिर गया और बम्पर की सिर में चोट लगने से कुंदन वहीं बेहोश हो गया। इस घटनाक्रम को देख रहा कुंदन का भाई मौके पर पहुंचा आैर उसने घायल को संभाला। घायल को राजकीय अस्पताल में इलाज के बाद जोधपुर रेफर कर दिया। पुलिस ने रात 11 बजे घटना स्थल का मौका मुआना किया और बगैर नंबर की पिकअप के चालक को पकड़ने के लिए नाकाबंदी करवा दी। देर रात तक कोतवाली पुलिस पिकअप को नहीं पकड़ पाई।
नागौर. मानासरचौराहा स्थित पिकटप का पीछा करने के दौरान घायल हुए युवक का उपचार करते नर्सिंगकर्मी।