कालवी जयंती सम्मान समारोह
डेगाना में राजपूत समाज की 151 प्रतिभाओं का अभिनंदन
डेगाना|रावण मैदानमें रविवार को श्री क्षत्रिय सेवा समिति एवं राजपूत समाज डेगाना तहसील की ओर से स्वर्गीय कल्याण सिंह कालवी जयंती एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नागौर सांसद सीआर चौधरी ने कहा कि पूर्व केंद्रीय मंत्री रहे स्वर्गीय कल्याणसिंह कालवी 36 कौम के नेता थे। पूर्व विधायक रिछपाल सिंह मिर्धा ने कहा कि कालवी को हमेशा सामाजिक कार्यों की बदौलत ही याद किया जाता है। पूर्व सांसद कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष गोपालसिंह ईडवा ने कहा कि राजपूत समाज ने हमेशा ही दूसरों के लिए जीना सीखा है। समारोह में राज्य राष्ट्रीय स्तर की विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली 151 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।