मळमास कल से, मुहूर्त अब 14 जनवरी के बाद
मलमास16 दिसंबर को सुबह 8.41 बजे से शुरू होगा जोकि 14 जनवरी तक रहेगा। इस बीच मांगलिक कार्य नहीं होंगे जैसे गृह प्रवेश, विवाह, भवन निर्माण आदि कार्य इस माह नहीं होंगे। पंडित मधुसूदन शर्मा ने बताया कि ग्रहों का राजा सूर्य 16 दिसंबर को घर छोड़ रहा है। यह वृश्चिक राशि को छोड़कर धनु राशि में प्रवेश करेगा। इस बदलाव के साथ ही मलमास की शुरूआत हो जाएगी तथा इस बीच शहनाई की गूंज थम जाएगी। इस बीच किसी प्रकार के शुभ कार्य नहीं होंगे। मलमास में दान पुण्य की महत्ता रहेगी और लोग इस माह में सर्वाधिक दान पुण्य करेंगे। 16 जनवरी 2015 से विवाह के शुभ मुहूर्त फिर से प्रारंभ होंगे, जो 13 जून तक चलेंगे।
नएवर्ष में विवाह की धूम रहेगी
नएसाल में विवाह की धूम रहेगी। 20 अप्रेल से 13 जून के बीच लगातार 24 दिनों तक शहनाई की गूंज रहेगी। जनवरी, मार्च अप्रेल में भी विवाह के कई मुहूर्त है। 17 जून से 16 जुलाई तक अधिकमास लगेगा। 25 जुलाई को शुद्ध नवमी को विवाह होंगे, वहीं 27 जुलाई को देवशयनी एकादशी से चातुर्मास शुरू हो जाएगा। इसके बाद 31 अक्टूबर को देवउठनी एकादशी पर तुलसी विवाह के साथ शुभ कार्य शुरू हो जाएंगे। बताया जाता है कि तब से लेकर जुलाई तक करीब 100 से ज्यादा सावे हैं, जिसमें शहर में 2000 से ज्यादा शादियां होंगी।
टलेंगे शुभ कार्य