- Hindi News
- आईआईटी गुवाहाटी के टेस्ट में नागौर काे मौका
आईआईटी गुवाहाटी के टेस्ट में नागौर काे मौका
आईआईटीगुवाहाटी की आेर से जुलाई 2015 में आयोजित की जाने वाली इंटरनेशनल स्कूल चैंपियनशिप टेक्नोथेलॉन में नागौर के स्कूली बच्चों को भी भाग लेने का मौका मिलेगा। इसको लेकर आईआईटी गुवाहाटी में पढ़ने वाले बच्चों को जिलेवार जिम्मेदारी सौंपी गई है। नागौर में यह जिम्मा आईआईटी छात्र आयुष पुत्र महेंद्र सुराणा को दिया गया है।
गुवाहाटी आईआईटी के छात्र आयुष ने बताया कि यह आईआईटी का सालाना इवेंट है। इसे वहां के स्टूडेंट ही आर्गेनाइज करते हैं। देश के 200 शहरों में इसका आयोजन होता है। इस साल टेस्ट हिन्दी अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होंगे। इस टेस्ट में कक्षा 9 से 12 तक के किसी भी विषय के स्टूडेंट भाग ले सकते हैं। आयुष ने बताया कि स्टूडेंट इस टेस्ट को क्वालीफाई करेंगे तो उन्हें आईआईटी गुवाहाटी में 4 से 7 सितंबर 2015 में होने वाले मैन इंवेंट टेक्नीकल फेस्ट में भाग लेने और आईआईटी का अनुभव लेने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इस टेस्ट में फ्रेंडस साथ बैठकर डिस्कस करते हुए सवालों को हल कर सकते हैं। टेस्ट का उद्देश्य स्टूडेंट का मेंटल स्ट्रेंथ चैक करना है। इस कॉम्पीटिशन के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 5 जुलाई तक होंगे। इसके लिए 9680018946 पर संपर्क किया जा सकता है या आईआईटी की वेबसाइट से जानकारी ली जा सकती है। इस प्रतियोगिता में नागौर जिले से बड़ी संख्या में स्टूडेंट्स के शामिल होने की संभावना है। आसपास के बड़े कस्बों से भी इस प्रतियोगिता में छात्र-छात्राएं शामिल होंगे।
होनहारों को अवसर