पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रोल में पांच और कारतूस बरामद

रोल में पांच और कारतूस बरामद

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोलथाना क्षेत्र के बुगरडा गांव की सरहद पर गुरुवार रात पुलिस द्वारा पकड़े गए अवैध हथियार रखने के आरोपियों की निशानदेही पर रोल थानाधिकारी महावीर प्रसाद चौधरी ने रविवार को पांच और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।

इनमें से देशी कट्टे का एक कारतूस आरोपी दिनेश के घर से सुरेंद्र और दुर्गेश उर्फ दुर्गाराम के घर से पिस्टल के दो दो कारतूस बरामद हुए हैं। देर शाम पुलिस ने मौके से भागे तीन आरोपियों में से एक और आरोपी को भी पकड़ लिया, लेकिन देर रात तक पुलिस ने उसका नाम नहीं बताया।

थानाधिकारी महावीर प्रसाद ने बताया कि सोमवार को आरोपियों का रिमांड पूरा होने पर उन्हें फिर से कोर्ट में पेश किया जाएगा। आरोपियों से पूछताछ में अहम सुराग मिले हैं। पकड़े गए तीनों आरोपियों की निशानदेही पर उनके घर से पांच और कारतूस बरामद किए गए हैं।