पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मुंबई पुणे हाईवे पर मिला इंद्रचंद, बदमाश फरार, अपहरण के पीछे आनंदपाल गैंग

मुंबई-पुणे हाईवे पर मिला इंद्रचंद, बदमाश फरार, अपहरण के पीछे आनंदपाल गैंग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डीडवानासे 11 दिन पहले अपह्त जीवनराम गोदारा हत्याकांड के गवाह का भाई इंद्रचंद रविवार शाम को मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर बदमाशों के चंगुल से छुड़ा लिया गया। हालांकि पुलिस का कहना है कि एक्सप्रेस वे पर बदमाश गाड़ी बदलकर भागने में सफल रहे। इंद्रचंद के अपहरण के पीछे आनंदपाल सिंह की गैंग का ही नाम सामने आया है।

एसपी एचजी राघवेंद्र सुहासा ने बताया कि अपहरण की वारदात के बाद से पुलिस की 8 टीमें पड़ताल में जुटी थी। इस दौरान यूपी, एमपी और महाराष्ट्र में कई जगहों पर दबिशें दी गई। बदमाश रविवार को जैसे ही यूपी से मुंबई पुणे एक्सप्रेस वे पर पहुंचे तो गैंग का पीछा करना आसान हो गया। इस एक्सप्रेस वे पर एक बार चढ़ने के बाद वापस उतरना या इधर उधर होना मुश्किल होता है। इस पर कोई भी वाहन सीधे ही आगे बढ़ता रहता है। यह अंदाजा होते ही पीछा कर रही नागौर पुलिस ने महाराष्ट्र पुलिस को सूचना भेजी। आगे कोराला के पास महाराष्ट्र पुलिस ने नाकाबंदी कर ली। इस बीच बदमाशों को भी पुलिस के पीछे होने की भनक मिल गई। इस पर वे अपह्त इंद्रचंद को एक बोलेरो गाड़ी में चपलून के पास छोड़कर स्वयं दूसरी गाड़ी से भाग गए। रात आठ बजे इंद्रचंद को पुलिस ने कोराला के पास से सुरक्षित हालत में दस्तयाब कर लिया। जैसे ही इंद्रचंद के सुरक्षित होने की जानकारी मिली तो पुलिस ने राहत की सांस ली। फिलहाल इस मामले में एक भी अपहर्ता पकड़ में नहीं आया है। एहतियात के तौर पर पूरे सुरक्षा बंदोबस्त के साथ इंद्रचंद को फिलहाल पुणे के पास ही रखा गया है।

निशाने पर 42 गैंगस्टर, 70 जगह दबिश

इंद्रचंद