नागौर. जिलासूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय में सोमवार से प्रदर्शनी लगाकर राज्य सरकार की एक वर्ष की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी जाएगी। प्रदर्शनी अगले तीन दिन तक चलेगी। जनसंपर्क अधिकारी विजय खंडेलवाल ने बताया कि सोमवार सुबह साढ़े दस बजे कलेक्टर राजन विशाल प्रदर्शनी का अवलोकन करेंगे।