पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाहेतियों की गली में नहीं हो रही एक साल से पानी सप्लाई

बाहेतियों की गली में नहीं हो रही एक साल से पानी सप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शहरके मध्य बाहेतियों की गली में पिछले एक साल से दस से बारह घरों में पानी की सप्लाई ठप पड़ी है। कॉलेज महासचिव दीपक सोनी ने बताया कि पानी की सप्लाई नहीं होने से लोगों को परेशानी हो रही है। ऐसे में लोगों ने जलापूर्ति के लिए टैंकर का सहारा ले रहे है जबकि करीब 200 लोगों को पानी की समस्या की मार झेलनी पड़ रही है। दूसरी और नगर परिषद एवं वार्ड पार्षद को बार-बार शिकायत करने के बावजूद कोई निस्तारण नहीं हुअा। ऐसे में मोहल्ले के लोगों का कहना है कि ऐसे में जाए तो कहां जाए। इस पर जलदाय कर्मचारी भी झूठे आश्वासन ही दे रहे है। नंदकिशोर सारड़ा ने बताया कि सभापति से वार्ता होने के बावजूद परिषद की ओर से अब तक किसी प्रकार की कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं हुई है। ऐसे में मोहल्ले के लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द ही पानी की सप्लाई सुचारू की जाए नहीं तो आंदोलन किया जाएगा।