प्रतियोगिता 28 से
प्रतियोगिता 28 से
नागौर| 59वीं जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 28 सितम्बर से एक अक्टूबर तक होगी। जिला शिक्षा अधिकारी सुरेंद्र सिंह चौधरी ने बताया कि 17 19 वर्षीय आयु वर्ग के तहत बालक बालिका वर्ग की प्रतियोगिताएं अलग-अलग स्कूलों में होगी। छात्र वर्ग की प्रतियोगिता राउमावि ललासरी छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता राबाउमावि जायल में होगी। चौधरी ने बताया कि संबंधित स्कूलों के संस्थाप्रधानों शारीरिक शिक्षकों को प्रतियोगिताओं के संबंध में सूचना भेज दी गई है।