ग्रामीणों ने बचाई मोर की जान
रायधनु| गांवसुखवासी में बंकाल धोरे के पास एक खेत में घायल पड़े मोर को देखकर वहां काम कर रहे कुछ किसानों ने मोर का प्राथमिक उपचार करवा कर वन विभाग को सौंपा। ग्रामीण तिलोकराम खिलेरी, रूपा राम, दिनेश ने बताया कि सुबह वह खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पास के खेत में एक मोर घायल पड़ा देखा। ग्रामीणों ने मोर को उठाया और पानी पिलाया। मोर के एक पैर में गहरी चोट के कारण चल नहीं पा रहा था। समय रहते मोर पर ध्यान नहीं देते तो मोर की जान भी जा सकती थी, या तो वह किसी का शिकार बन जाता या खुद ही मर जाता। ग्रामीणों ने वन विभाग को फोन कर सूचित किया। कर्मचारी चन्दा राम मेघवाल गाड़ी लेकर मौके पर पहुंचे और मोर को लेकर नागौर लाकर उपचार करवाया।
न्यूज़ इनबॉक्स