पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ने किया थाने का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अतिरिक्तपुलिस अधीक्षक नागौर डॉ. प्यारेलाल शिवरान ने मंगलवार को पीलवा थाने का निरीक्षण किया। एएसपी ने कहा कि बीट बुकों में पेंडिंग रही प्रोसेस शीघ्र पूरी करें क्षेत्र में कानून शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए बीट क्षेत्र से जुड़ाव रखे ताकि आमजन में पुलिस के प्रति विश्वास अपराधियों में भय बना रहे।

एएसपी ने थाना परिसर, पुरुष महिला कारागृह, मालखाने हथियारों का निरीक्षण किया पेंडिंग मामलों फाइलों क्राइम रिकार्ड की जांच की।

एएसपी ने सिपाहियों से हथियारों के उपयोग, साफ-सफाई, इनमें लगने वाले पुर्जों विभिन्न तरह के कारतूसों के उपयोग के बारे में सवाल-जवाब किए हैड कांस्टेबल जगदीश प्रसाद दवे को सप्ताह में एक बार सिपाहियों को हथियारों के बारे जानकारी इस्तेमाल के तरीके बताने के निर्देश दिए। इस मौके पर उप अधीक्षक सुभाष मिश्रा, थानाधिकारी प्रेमसिंह नाथावत एएसआई सोहन लाल डूकिया भी मौजूद थे।