पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जिला स्तरीय सम्मेलन स्थगित करने का विरोध

जिला स्तरीय सम्मेलन स्थगित करने का विरोध

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। राजस्थानशिक्षक संघ शेखावत, प्रगतिशील, राष्ट्रीय सहित विभिन्न शिक्षक संगठनों ने 26 27 सितम्बर को होने वाले जिला स्तरीय सम्मेलन को स्थगित करने की आलोचना की है। शेखावत के जिला उपाध्यक्ष कैलाश काकड़ ने कहा कि राज्य का शिविरा कैलेन्डर पूरे सत्र का अब तक जारी नहीं करना तथा प्रत्येक माह का कैलेन्डर जारी करना दुर्भाग्य पूर्ण है। जिला कार्यालय मंत्री जमील अंसारी ने कहा कि कैलेन्डर सोच समझ कर जारी किया परन्तु उसके बाद भी कैलेन्डर में जिला स्तरीय सम्मेलन की तिथियां स्थगित करना दुर्भाग्य पूर्ण है। जिलाध्यक्ष अर्जुनराम लोमरोड़ ने कहा कि पूरे राजस्थान के शिक्षक संघों ने जिला स्तरीय सम्मेलन की पूर्ण तैयारियां कर ली गई थी कई जिलों में सम्मेलन के लिए टाउन हॉल, मीटिंग हॉल बुक कर लिए गए थे परन्तु शिक्षा संघों का लाखों रुपए जो एडवांस दिया गया था उसका नुकसान हुआ है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के बिना सोचे समझे निर्णयों से खासकर शिक्षा विभाग के निर्णयों से शिक्षकों में रोष है।