- Hindi News
- गत पांच सालों में हुई भर्तियों की हो जांच : बेनीवाल
गत पांच सालों में हुई भर्तियों की हो जांच : बेनीवाल
खींवसरविधायक हनुमान बेनीवाल ने राजस्थान लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष द्वारा पद से त्याग पत्र देने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि हजारों बेरोजगारों के अरमानों को तोड़ने वाले और पूरे देश में आरपीएससी की साख गिराने के बाद पद से त्याग पत्र देना ही पर्याप्त नहीं है।
वर्ष 2009 से अब तक हुई हर भर्ती की जांच सीबीआई से होनी चाहिए ताकि गुनहगारों को सजा मिल सके। विधायक ने कहा कि इस मामले में गिरफ्तार लोग जब यह बयान दे चुके हैं कि पिछले 10 वर्षों में जाने कितने आरएएस और आरपीएस बना चुके हैं तो सरकार को यह निर्णय तुरंत करना चाहिए कि आयोग से 2009 से अब तक हुई हर भर्ती की जांच सीबीआई के सुपुर्द कर देनी चाहिए। जब तक बेरोजगारों के अरमानों का गला घोंटने वाले सलाखों के पीछे नहीं जाते, तब तक वे विधानसभा में इसके लिए आवाज उठाते रहेंगे। राजस्थान विधानसभा के बजट सत्र में खींवसर विधायक बेनीवाल आयोग की परीक्षाओं में हुए घोटाले की सीबीआई जांच मांग को लेकर सदन में आसन के समक्ष धरने पर बैठे थे।