अग्रसेन जयंती पर हुई प्रतियोगिताएं
नागौर। अग्रसेनजयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में मंगलवार को मंडल के तत्वावधान में श्रुतिलेख एवं रंगोली प्रतियोगिता हुई। युवा मंडल के अध्यक्ष कमल फलौदी वाले ने बताया कि श्रुतिलेख रंगोली प्रतियोगिता में समाज के बच्चों महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बालिका मंडल अध्यक्ष कोमल बंसल ने बताया कि रंगोली प्रतियोगिता में 21 प्रतिभागियों ने भाग लिया बुधवार शाम हाऊजी प्रश्न मंच का आयोजन किया जाएगा। युवा मंडल सचिव ललित बंसल, रघुवीर नौर|, अनीता बंसल, बालिका मंडल की अनुराधा गर्ग, कोमल गर्ग आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।
न्यूज़ इनबॉक्स