कीटनाशक के प्रभाव से युवक बेहोश
कीटनाशक के प्रभाव से युवक बेहोश
नागौर| रोलथाना क्षेत्र के ग्राम छापड़ा में कीटनाशक के प्रभाव से एक युवक बेहोश हो गया। जानकारी के अनुसार छापड़ा निवासी रामेश्वर मेघवाल (36) ने अज्ञात कारणों से कीटनाशक पी लिया। परिजन उसे लेकर राजकीय चिकित्सालय पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद उसे भर्ती कर लिया। होश नहीं आने के चलते पुलिस उसके बयान नहीं ले सकी। परिजन कीटनाशक की उस बोतल को भी साथ लेकर अस्पताल आए थे।
बाइकस्लिप होने से दो घायल
नागौर| शहरके किले की ढाल में मंगलवार को बाइक स्लिप होने से दो किशोर घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कुम्हारी दरवाजा निवासी फरहान (16) पुत्र गुलाम नबी अपने दोस्त सोहेल (13) पुत्र प्यारे खान को बाइक पर बैठाकर गांधी चौक जा रहा था। इसी दौरान अचानक बाइक अनियंत्रित होकर स्लिप हो गई। दोनों नीचे गिरकर घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस से राजकीय चिकित्सालय लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को भर्ती कर लिया।