तपोगच्छ श्री संघ की बैठक संपन्न
तपोगच्छ श्री संघ की बैठक संपन्न
नागौर. शहरके श्री जैन श्वेतांबर तपागच्छ श्री संघ की बैठक शनिवार को अध्यक्ष महावीर बांठिया की अध्यक्षता में हुई। इसमें कार्यकारिणी पदाधिकारियों का चयन किया गया। बांठिया ने बताया कि उपाध्यक्ष अभय कुमार समदडिय़ा, सैक्रेटरी राजेन्द्र कटारिया, उप सैक्रेटरी राजेश कुमार चौरडिय़ा, कोषाध्यक्ष सुरेश चौधरी, संदीप दुग्गड़, विमल कुमार समदडिय़ा, कैलाश तोलावत, हनुमान दुग्गड़, धर्म चन्द बांगाणी, अनिल बांठिया, मंजू भूरट, चंचल समदडिय़ा, कमल बांठिया, गौतम चौरडिय़ा को संघ में शामिल किया गया।
रक्षासूत्र कार्यक्रम में उमड़े श्रद्धालु
नागौर. स्थानीयदेवरानी गली में स्थित श्री दिगंबर जैन बीज पंथी बड़ा मंदिर के नवनिर्मित मंदिर जीर्णोद्घार के मुख्यद्वार पर रक्षा सूत्र बांधने का कार्यक्रम शनिवार सुबह 8.15 बजे हुआ। इसमें समाज के सभी लोग मौजूद थे। मंदिर के अध्यक्ष जीवराज भाटी ने बताया कि सुबह विधिविधान पूजा का कार्यक्रम हुआ। इसमें सपना जैन प|ी अशोक पाटनी परिवार द्वारा मुख्य द्वार पर रक्षा सूत्र बांधा गया। इस परिवार द्वारा गेट का निर्माण करवाया गया।
बैठकसंपन्न: नागौर।शहर के शिव कॉलोनी में शनिवार को युवा मेघवाल महासभा इंडिया की बैठक हुई। ब्लॉक अध्यक्ष जायल सीताराम काला ने बताया कि बैठक में ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया गया। पोकरराम मेघवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धर्माराम मेघवाल को उपाध्यक्ष, माणक राव मेघवाल सचिव, श्रवण राम मेघवाल सह सचिव, अमित बारूपाल कोषाध्यक्ष, ओमप्रकाश खाती प्रवक्ता एवं श्रीराम मेहरा को संयोजक बनाया गया।