पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • भगत सिंह की जयंती मनाई

भगत सिंह की जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर. शारदाबाल निकेतन उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को शहीद भगत सिंह की जयंती श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि गणेशाराम जांगू विशिष्ट अतिथि डूंगरराम सिंवर, अध्यक्ष अशोक चौधरी सह प्राचार्य घेवर राम द्वारा शहीद भगतसिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए गए। कार्यक्रम के प्रारंभ में स्कूल के छात्रों द्वारा अतिथितियों का तिलक लगाकर उनका सम्मान किया गया। इस अवसर पर जांगू ने कहा की भगतसिंह महान स्वतंत्रता सेनानी थे। मातृ भूमि को आजाद करवाने के लिए फांसी पर चढ़ गए। इस अवसर पर मुकेश विश्नोई, मनीष सारण, रोहित, हर्ष व्यास द्वारा देश भक्ति गीत प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन थानाराम ने किया।