पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को

प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को

नागौर. सैनिकक्षत्रिय माली संस्थान तीन गांव के तत्वावधान में 5 अक्टूबर को प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। माली संस्थान के कार्यकारिणी सदस्य बालकिशन भाटी ने बताया कि समारोह में नागौर शहर, ताउसर चेनार तथा इनसे संबंधित मूंडवा, रोल, कडलू, भदवासी, अमरपुरा, सालवा आदि गांवों के विद्यार्थी बंधु भाग ले सकते है। संस्थान के अध्यक्ष कृपाराम देवड़ा के अनुसार कार्यक्रम में 10वीं में 75 प्रतिशत, 12वीं में 70 प्रतिशत, स्नातक स्तर पर 65 प्रतिशत स्नातकोत्तर स्तर पर 60 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले समाज बंधुओं को पुरस्कार दिए जाएंगे। खेल सह शैक्षिक क्षेत्र में राज्य स्तरीय प्रथम दूसरे विजेता पुरस्कृत होंगे। अंकों की प्रमाणित प्रतिलिपि 3 अक्टूबर तक जमा करा सकेंगे।