पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पहले जीएसएस फिर बीएसएफ ग्राउंड में लगी आग

पहले जीएसएस फिर बीएसएफ ग्राउंड में लगी आग

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मूंडवारोड स्थित जीएसएस में बिजली तारों में शॉर्ट सर्किट के चलते गुरुवार को आग लग गई। यहां लगे कार्मिकों चुस्ती दिखाते हुए तुरंत आग पर काबू पा लिया, लेकिन सूखे घास की एक चिंगारी पड़ोस में स्थिति बीएसएफ परिसर के ग्राउंड में पहुंच गई। वहां तैनात कुछ फौजियों ने आग और धुंआ देख काबू करने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। फायर ब्रिगेड को सूचना दी। ब्रिगेड ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक करीब आधा बीघा क्षेत्र में उगी घास जलकर राख हो गई। गनीमत रही कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ।

नागौर. हाउसिंगबोर्ड स्थित बीएसएफ बटालियन की चारदीवारी में लगी आग को बुझाते दमकलकर्मी तथा आग से सुलगती झाड़ियां।