फार्मासिस्टों ने किया विरोध प्रदर्शन
नागौर| चिकित्साविभाग में कार्यरत फार्मासिस्ट कर्मचारियों ने गुरुवार को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया। हरेन्द्र चौधरी ने बताया कि चिकित्सा विभाग ने 2011 में 1478 नियमित फार्मासिस्टों की भर्ती की गई थी। इन कर्मचारियों को जुलाई 2012 में नियुक्ति दी गई और इनका दो साल का परिवीक्षाकाल 2014 में पुरा हो गया। लेकिन 6 माह बीतने के बावजूद फार्मासिस्टों का नियमित नहीं किया गया। इस वजह से इन्हें अभी तक फिक्स वेतन मिल रहा है। इन्होंने चिकित्सा विभाग के साथ-साथ युनूस खान को भी मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया। फार्मासिस्ट कर्मचारी 19 फरवरी तक विरोध प्रदर्शन करेंगे 20 फरवरी को जयपुर में धरना देने के लिए रवाना होंगे।