पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फर्जी दस्तावेज से चुनाव लड़ने के आरोप में परिवाद दर्ज

फर्जी दस्तावेज से चुनाव लड़ने के आरोप में परिवाद दर्ज

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर| ग्रामपंचायत गोठड़ा की नवनिर्वाचित सरपंच छोटूड़ी के खिलाफ फर्जी दस्तावेज से चुनाव लड़ने पर गुरुवार को अधिवक्ता गजेन्द्रसिंह के मार्फत न्यायालय में परिवाद दर्ज करवाया।

गोठड़ा पंचायत की सरपंच पद की उम्मीदवार पूनमकंवर ने बताया कि छोटूडी अनपढ़ महिला होते हुए नामांकन के दौरान फर्जी टीसी अंकतालिका लाकर फार्म भरा और सरपंच बन गई। उन्होंने सौराह गोरखपुर यूपी की निजी शिक्षण संस्थान से फर्जी दस्तावेज जुटाकर चुनाव लड़ा है। छोटूडी में पूर्व में भी सरपंच पद रह चुकी है उसी कार्यकाल के दौरान उसे जिला निर्वाचन अधिकारी ने अयोग्य घोषित किया था।

उसके बाद उसके पति रामनिवास पंचायत का सरपंच बना उसको भी फर्जी पट्टे जारी करने के मामले में जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी द्वारा जांच करने पर दोषी मानने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उसे सरपंच पद से हटा दिया तथा चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी गई। परिवाद पर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ने पुलिस थाना कुचेरा को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के निर्देश दिए।