मकान विवाद को लेकर फिर उलझे दो पक्ष
शहरके इंद्रा कॉलोनी में गुरुवार को एक मकान पर कब्जे को लेकर फिर से दो पक्षों में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष के तीन जने घायल हो गए। पुलिस ने राजकीय अस्पताल में उनका मेडिकल करवाया।
इस संबंध में एक पक्ष की ओर से छह जनों पर घर में घुसकर जानलेवा हमले के आरोप में कोतवाली में नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। एएसआई शंकर सिंह राठौड़ ने बताया कि इंद्रा कॉॅलोनी के चतुर्भुज पुत्र मदन लाल सिखवाल ने रिपोर्ट दी कि वह अपने परिवार सहित घर में बैठा था।
तभी उसके पड़ोसी रमेश पुत्र सुख राम खोजा, मुकेश जाट, देवेंद्र कुमार, शिव राज, राम किशोर जाट लाठियों, सरियों, तलवारों बंदूकों से लैस होकर आए और परिवार पर हमला कर दिया। मारपीट में चतुर्भुज सहित उसका पुत्र राजेश प|ी सरस्वती घायल हो गए। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची तीनों का राजकीय अस्पताल में मेडिकल करवाया।
पुलिस ने मामले में देर रात तक किसी की गिरफ्तारी नहीं की। घटना के दौरान मौके पर बड़ी संख्या में मोहल्ले वासी एकत्र हो गए। लोगों में अचानक हुई इस मारपीट से दहशत फैल गई।
पहलेभी हो चुके हैं मामले
दोनोंपक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। इस बारे में पहरले बी काफी गरमागरमी हो चुकी है। की बार तो झगड़े की नौबत आते आते रह गई। पहले भी दोनों पक्षों के बीच कोर्ट में मामले विचाराधीन टल रहे है। पुलिस ने अभी कुछ दिनों पहले ही दोनों पक्षों के बीच हुए झगड़े को लेकर छह लोगों को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया था।