पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 23 फरवरी से पहले डीबीटीएल योजना में 80 प्रतिशत बैंक खाते लिंक होना जरूरी

23 फरवरी से पहले डीबीटीएल योजना में 80 प्रतिशत बैंक खाते लिंक होना जरूरी

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पहलयोजना की प्रोग्रेस और समीक्षा को लेकर गुरुवार को हिंदुस्तान पैट्रोलियम के रीजनल अधिकारी तपस बाला नागौर पहुंचे। जिला रसद अधिकारी के कार्यालय में उन्होंने रसद अधिकारी शैलेंद्र देवड़ा के साथ जिले के विभिन्न गैस एजेंसी संचालकों की बैठक ली। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार के लिए डीबीटीएल योजना इस वक्त सबसे महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी तक सरकार ने सभी जिलों में 80 प्रतिशत उपभोक्ताओं के बैंक खाते योजना से जोड़ने का लक्ष्य रखा है।

नागौर में अब तक 70 प्रतिशत खाते बैंक लिंक हो चुके हैं। जबकि बीटीसी (बैंक खाते आधार लिंक) का प्रतिशत भी काफी सुधरा है। एचपी के सीनियर सेल्स एक्जीक्यूटिव वैभव श्रीवास्तव ने इस मामले में शेरानी आबाद की तारीफ करते हुए कहा कि वहां 44 प्रतिशत लोगों ने बैंक खाते आधार नंबर से लिंक कर लिए हैं। पहल योजना में डीडवाना, डेगाना, कुचामन को काफी पीछे बताया। प्रदेश में गंगा नगर, हनुमानगढ़ के बाद नागौर की स्थिति काफी अच्छी है।