ट्रक की टक्कर से 3 लोग घायल
नागौर| अजमेररोड स्थित ईनाणा गांव के पास गुरुवार शाम एक ट्रक की टक्कर से स्कोर्पियो सवार पिता पुत्र सहित तीन जने घायल हो गए। तीनों को नागौर के राजकीय अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल चौकी के शैतान राम खोजा ने बताया कि खींवसर हाल निवासी जोधपुर के प्रेम राम (47) पुत्र कुड़ा राम वाल्मीकि, उसका पुत्र धनराज (23) पर्वत (15) पुत्र कैलाश चंद वाल्मीकि स्कार्पियो लेकर अजमेर की ओर से रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने उनकी कार को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए। आवाज सुन आस पास के ग्रामीण मौके पर आए और तीनों को नागौर अस्पताल पहुंचाया। प्रेमराज को प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया गया, जबकि बाकी दोनों को छुट्टी दे दी गई। सूचना पर मूंडवा पुलिस भी मौके पर पहुंची।