श्वानों ने किया हिरण को घायल
गच्छीपुरा| कस्बेके आबादी क्षेत्र में पहुंचे एक नर हिरण को गुरुवार देर रात 4-5 श्वानों ने हमला कर घायल कर दिया। जिससे हिरण का एक पैर टूट गया। ग्रामीणों ने हिरण को श्वानों के चंगुल से छुड़ा कर प्राथमिक उपचार के बाद नागौर गोशाला भिजवाया। जीव रक्षा समिति के तहसील अध्यक्ष छोटूराम विश्नोई ने बताया कि रात को श्वानों ने हिरण का पीछा कर बुरी तरह से घायल कर दिया। सही राम विश्नोई सहित ग्रामीणों ने हिरण को श्वानों के चंगुल से छूटा कर पशु चिकित्सक देवकरण से प्राथमिक उपचार कराया। शुक्रवार सुबह वन विभाग के प्रदीप चोयल ने हिरण को नागौर स्थित गोशाला भिजवाया।