पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘शिक्षा की रोशनी में बदलेंगे गांवों की दशा और दिशा’

‘शिक्षा की रोशनी में बदलेंगे गांवों की दशा और दिशा’

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लादड़िया

बडू

जिलेभर में नए चुनकर रहे जनप्रतिनिधि अपना कार्यभार संभालने के साथ विकास के लिए वादे कर रहे हैं। कोई गांवों की दशा और दिशा बदलने का संकल्प कर रहा है तो कोई शिक्षा की रोशनी में गांवों की सरकार को नए आयाम देने के लिए प्रतिबद्धता जता रहा है। पंचायतीराज की यह नई तस्वीर ग्रामीणों में भी आस जगा रही है कि अब शिक्षित जनप्रतिनिधि गांवों के विकास में ईमानदारी से अपनी भूमिका निभाएंगे। इससे गांवों की तस्वीर भी बदलने की उम्मीद ग्रामीण अंचल में जगी है। गांव-गांव में प्रधान, सरपंच, उप सरपंच वार्ड पंचों से ग्रामीणों की अपेक्षाएं भी बढ़ गई हैं। कार्यभार संभालने का दौर गुरुवार को भी जारी रहा। गांवों की सरकार के मुखियाओं को ग्रामीण सिर आंखों पर बिठा रहे हैं। नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों ने भी स्वागत और अभिनंदन समारोहों में विकास की नई इबारत लिखने का संकल्प ग्रामीणों के बीच जताया है।

बरवालीसरपंच नीतू सेन ने संभाला पद

बूड़सू| बरवालीस्थित अटल आईटी सेवा केंद्र में बुधवार को बरवाली की नवनिर्वाचित सरपंच नीतू सेन ने विधिवत सरपंच का पदभार संभाला। सरपंच सेन के साथ उपसरपंच राजूदेवी सहित नवनिर्वाचित वार्डपंचों ने भी कार्यभार संभाला और विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता जताई। इससे पहले सरपंच नीतू सेन ने बरवाली बालाजी धाम के महंत रघुवरदास महाराज एवं बरवाला के रघुनाथ मंदिर के महंत बालकदास महाराज से आशीर्वाद लिया। सेन ने ग्रामीणों सहित वार्डपंचों से आपसी भेदभाव भुलाकर समग्र विकास के लिए अपेक्षित सहयोग मांगा। सरपंच ने कहा कि वे सदैव ग्रामीणों के बीच रहकर जनता की उम्मीदों एवं विश्वास पर शत प्रतिशत खरा उतरते हुए गांव की विविध समस्याओं को दूर करने का पूरा प्रयास करेंगी। कार्यक्रम से पहले निवर्तमान सरपंच पूरणमल वाल्मीकि, उप सरपंच संग्रामसिंह, गंगाराम अडानिया, छीतरमल घासवा सहित सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का ग्रामीणों ने माल्यार्पण कर अभिनंदन किया। इसके बाद ग्रामसचिव रतनसिंह एवं निवर्तमान सरपंच पूरणमल ने नवनिर्वाचित सरपंच नीतू सेन को विधिवत चार्ज सौंपा। इस अवसर पर वार्डपंच कंचन कंवर, प्रभुदयाल सोनी, किरण कंवर, ओमप्रकाश शर्मा, जशोदा कंवर, अमिता, सोहन कंवर, चतुर्भुज सिंह, कैलाशचंद शास्त्री सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कूकड़ोदसरपंच सुमन ने संभाला पदभार

बूड़सू| कूकड़ोदके अटल आईटी सेवा केंद्र में गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच सुमन कंवर ने विधिवत रूप से सरपंच का पदभार ग्रहण किया। सुबह 10.15 बजे पूजा-अर्चना के बाद सरपंच ने गांव के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। इस दौरान सरपंच सुमन कंवर ने कहा कि वे सदैव बिना भेदभाव एवं जातिगत-दलगत राजनीति से ऊपर उठकर जनहित के मुद्दों पर काम कर गांव को नया विजन देने का पूरा प्रयास करेंगी। निवर्तमान सरपंच रामसिंह राठौड़ एवं ग्रामसचिव विजयसिंह मीणा ने नवनिर्वाचित सरपंच को कार्यभार सौंपा। इस अवसर पर उप सरपंच नटवरसिंह सहित वार्डपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।

लाछड़ीसरपंच राठौड़ ने संभाला पदभार

मीठड़ी।ग्राम पंचायत लाछड़ी के आईटी केंद्र में गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच बजरंग सिंह राठौड़ ने सरपंच पद का कार्यभार किया। राठौड़ ने कहा कि क्षेत्र के सभी गांवों ढाणियों का एकजुटता के साथ मिलकर विकास करेंगे। ग्रामसेवक किशोरीलाल सैनी, ईश्वरराम कुलरिया, मगेजाराम गुर्जर, वार्ड पंच आनंद कंवर, भंवर कंवर, रतनाराम, संतोष देवी, गणेशाराम, नानी देवी, गुलाबी देवी, बाल कंवर, मूलाराम, प्रभुराम, नारायणी देवी, डूंगाराम, गिरधारी सिंह प्रेम सिंह सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

लादड़ियासरपंच शारदा सोनी ने संभाला पद

लादड़िया| कस्बेमें गुरुवार को नवनिर्वाचित सरपंच शारदा सोनी ने पदभार ग्रहण किया। पूर्व सरपंच पूसाराम कड़वा ने नवनिर्वाचित सरपंच शारदा सोनी का मुंह मीठा कराया शाल ओढ़ाकर आईटी सेंटर में स्वागत किया। ग्रामसेवक सोहनलाल ने ग्राम पंचायत का चार्ज सरपंच पद की सील सौंपी। शारदा सोनी ने बगैर भेदभाव के विकास का भरोसा दिलाया। इस मौके पर पूर्व सरपंच पूसाराम कड़वा ने सरपंच वार्डपंच माया देवी, शिमला देवी, किशनाराम डूकिया, भैरूराम दमामी, रामी देवी, रामपाल खुमार, मुकेश गुलेरिया, मनोज देवी का माला पहनाकर स्वागत किया। इस दौरान लिखमाराम गुलेरिया, रेखाराम, पूसाराम, रामेश्वर, नंदाराम बोहला, भंवरलाल सोनी, प्रमोद जैन, हरीश सोनी कई ग्रामीण मौजूद थे।

सूपकामें खानम ने संभाला पदभार

दयालपुरा| सूपकाकी नवनिर्वाचित सरपंच शहनाज खानम ने गुरुवार को सुबह 10 बजे पदभार संभाला। पूर्व सरपंच सचिव माणकचंद ने सरपंच को कार्यभार सौंपा। सरपंच खानम एवं वार्डपंचों का ग्रामीणों ने माला पहनाकर स्वागत किया। सरपंच खानम ने कहा कि हर समय ग्राम के विकास में सहयोग किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक भंवराराम सूपका, मनोज रैवाड़, रामस्वरूप रैवाड़, अकरम खान, सरवर खान, ओमाराम खलिया, महेंद्र गुर्जर, नंदकिशोर खलिया, रामनिवास रैवाड़, देवकरण खलिया, मुरली मिरासी, फिरोज खान सहित वार्डपंच एवं ग्रामीण मौजूद थे।

नवनिर्वाचितसरपंचों का स्वागत आज

डीडवाना। कलवाणीमें नवनिर्वाचित सरपंच भंवरलाल जानू का माला साफा पहनाकर शुक्रवार दोपहर 12 बजे स्वागत किया जाएगा। रेखाराम जानू ने बताया कि इस मौके पर डीडवाना लाडनूं पंचायत के जनप्रतिनिधि नव निर्वाचित सरपंचों का भी अभिनंदन किया जाएगा। इस मौके पर सांसद सीआर चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।