पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एसीबी अधीक्षक ने किया नागौर ऑफिस का निरीक्षण

एसीबी अधीक्षक ने किया नागौर ऑफिस का निरीक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों को दिए दिशा निर्देश

नागौर|भ्रष्टाचारनिरोधक ब्यूरो अधीक्षक संजय क्षोत्रिय ने गुरुवार को नागौर एसीबी कार्यालय का निरीक्षण किया अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। पेंडिंग मामलों में त्वरित कार्रवाई के साथ बढ़ती भूमिका को लेकर जागरूक रहने की बात कही। उन्होंने यहां लंबित कुछ प्रकरणों की फाइलें भी देखी। क्षोत्रिय ने पत्रकार वार्ता के दौरान एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि लोगों में जागरूकता बढ़ी है इसलिए भ्रष्टाचार के ज्यादा मामले सामने रहे हैं। पहले एक तो एसीबी के कार्यालय ही दूर होते थे, साथ ही लोग भी इतनी परवाह भी नहीं करते थे। अब हर जगह ऑफिस खुल रहे हैं। इस जागरूकता के लिए उन्होंने मीडिया की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। वे पहली बार नागौर एसीबी कार्यालय आए थे। उन्होंने नगर परिषद, पंचायत समिति, हाउसिंग बोर्ड घोटालों की फाइलों की जांच की इनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। कुछ पुराने मामलों की फाइलें भी देखी। ब्यूरो के बढ़ते काम को लेकर उन्होंने कहा कि प्रत्येक हैडक्वार्टर पर एसीबी की एक इंटेलीजेंस यूनिट है। मुख्यालय पर जो शिकायतें आती हैं उनको तुरंत जांच के बाद निस्तारित किया जाए। पेंडिंग मामलों पर उन्होंने कहा कि एसीबी के प्रकरणों में अभियोजन की स्वीकृति जरूरी होती है। इसलिए पेंडेंसी बढ़ रही है। उन्होंने अधिकारियों को आज के भ्रष्टाचार से जुड़े आरोपियों की धरपकड़ के लिए नए तरीके अपनाने की सलाह दी।