नकली घी की आशंका पर पुलिस ने मारा छापा
डेगाना. टंकीपुरा में स्थित घी बनाने की फैक्ट्री में पुलिस ने नकली घी की सूचना के बाद छापामार कार्रवाई की तथा अंदर पड़े डिब्बे।
भास्कर न्यूज | डेगाना
डेगानाशहर के टंकीपुरा में डेगाना पुलिस ने मंगलवार को पूजन घी बनाने के लाइसेंस शुदा कारखाने में नकली घी बनाने की सूचना पर छापा मारते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया खाद्य विभाग को मामले से अवगत करवाया।
सीआई नंदराम भादू एएसआई केसा राम ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया। फैक्ट्री मालिक हीरालाल दर्जी से पुलिस ने पूरे मामले को लेकर पूछताछ की। उसने पूजन सामग्री के नाम से बनने वाले घी लाइसेंस होने की जानकारी दी। घी के डिब्बे, बड़ी मात्रा में घी की पीपियां, कार्टन, घी बनाने की मशीन, रैपर सहित सामग्री की पुलिस ने जांच की। मामला समझ नहीं आने पर खाद्य निरीक्षक को जानकारी दी। उन्होंने बुधवार को डेगाना आने की बात कही। पुलिस ने गेट के बाहर ताला लगाकर फैक्ट्री को सील किया।
^सूचनामिली की नकली घी बनाया जा रहा है। पुलिस ने फैक्ट्री में छापा मारा। काम करने वाले व्यक्ति ने घी बनाने का लाइसेंस होने की बात कही। पुलिस ने फैक्ट्री को सीज कर रिपोर्ट खाद्य विभाग नागौर को भेजी है। -केसाराम, एएसआई,डेगाना।