- Hindi News
- दो दिन में एटीएम से दूसरों के रुपए निकालने की चार वारदातें, सबका एक ही तरीका
दो दिन में एटीएम से दूसरों के रुपए निकालने की चार वारदातें, सबका एक ही तरीका
दो दिन गुरुवार और शुक्रवार, जिले के मुख्यालय के अलावा दो उपखंड मुख्यालय, जगह राष्ट्रीयकृत बैंक के एटीएम और उनमें चोरी के शिकार लोग। कोई एटीएम से रुपए निकालने जाता है, दो तीन बार में भी जब रुपए नहीं निकल पाते तो पास खड़े दो युवक उसे फिर से एटीएम लगाने का बोलते हैं, जैसे ही वह मशीन में कार्ड डालता है, यह युवक पिन नंबर देखकर याद कर लेते हैं। फिर शुरू होता है असली खेल, इस बार यह युवक खुद मशीन में कार्ड डालते हैं और बोलते हैं कि मशीन खराब है, इस पर वह व्यक्ति घर चला जाता है। कुछ देर बाद उसके मोबाइल पर एटीएम से रुपए निकालने के मैसेज मिलने शुरू होते हैं। तब उसे पता चलता है, लेकिन तब तक उसका बैंक खाता 0 बैंलेंस पर जाता है। यह सब पिछले दो दिन में चार व्यक्तियों के साथ हुआ है। इनमें दो नागौर के एक-एक जायल लाडनूं का रहने वाला है। चोरों ने एक ही तरीके से वारदात को अंजाम दिया। सभी संबंधित बैंकों को इसकी जानकारी भी मिल गई। पुलिस ने तो अपना काम शुरू कर दिया, लेकिन जो रुपए निकल गए, उसका कोई क्या करे। शेषपेज 13 पर
जायल. एटीएम कक्ष में सीसीटीवी कैमरे में कैद युवक से एटीएम कार्ड लेते दोनों संदिग्ध (लाल घेरे में)।