अग्रसेन स्मृति क्रिकेट प्रतियोगिता आज
नागौर. श्रीअग्रसेन की स्मृति में रविवार को पशु प्रदर्शनी स्थल पर क्रिकेट प्रतियोगिता सुबह 6.15 बजे शुरू होगी। समिति के अध्यक्ष दिनेश बंसल ने बताया की प्रतियोगिता को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। इस अवसर पर ज्यादा से ज्यादा संख्या में अग्रवाल समाज के बंधुओं को आमंत्रित किया गया है।