पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वाइन फ्लू से विदेशी पर्यटक ने दम तोड़ा

स्वाइन फ्लू से विदेशी पर्यटक ने दम तोड़ा

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर | जयपुर/नागौर

राजस्थानघूमने आई एक विदेशी पर्यटक की गुरुवार को जोधपुर में स्वाइन फ्लू से मौत हो गई। गुरुवार को प्रदेश में कुल आठ मौतें हुईं। तीन-तीन जोधपुर, नागौर में, एक-एक जयपुर और अजमेर में। स्विट्जरलैंड निवासी एनी मैरी (70) अपने ग्रुप के साथ भारत घूमने आई थी। बुधवार को जैसलमेर में उसकी तबीयत बिगड़ी और उसी रात उसे जोधपुर के एमडीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। उसे वेंटिलेटर पर रखा गया था, लेकिन गुरुवार सुबह उसने दम तोड़ दिया। स्विट्जरलैंड दूतावास को इसकी जानकारी भेजी गई है। गुरुवार को प्रदेश में 227 मरीजों में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई है। इनमें जयपुर के 76 जने हैं। जयपुर के एसएमएस अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीडि़त 64 मरीज भर्ती हैं। 21 मरीज आईसीयू में और 13 जने वार्ड में भर्ती हैं।

जोधपुर। स्वाइन फ्लू के चलते शहर में विदेशी टूरिस्ट पूरी सावधानी बरत रहे हैं।