नागौर। चार माह पहले 23 अक्टूबर को अलवर जिले के बहरोड़ में दीपावली की रात को भाजपा के पार्षद त्रिलोक यादव की हत्या करवाने वाले मुख्य आरोपी अशोक यादव उर्फ ठाकरिया उसके दो सहयोगियों को जयपुर कमिश्नरेट की पुलिस ने बुधवार को नागौर की एक लॉज से गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी अशोक यादव के खिलाफ जयपुर में भी कई मामले दर्ज हैं और पार्षद हत्याकांड में अलवर पुलिस ने उस पर 5 हजार का ईनाम भी घोषित कर रखा था।
नागौर शहर के रेलवे स्टेशन स्थित एक लॉज में बुधवार सुबह शाम को दो बार अलग अलग समय जयपुर की पुलिस ने कार्रवाई की। इस दौरान यहां से तीन लोगों को पकड़ा गया। बुधवार रात तक इसकी भनक किसी को नहीं थी। गुरुवार सुबह जब नागौर के लॉज से तीन लोगों की गिरफ्तारी की बात उजागर हुई तो नागौर पुलिस ने भी इससे पर्दा उठाया।
खुलासा हुआ है कि जयपुर कमिश्नरेट से आए वैशाली नगर थानाधिकारी खलील अहमद टीम ने नागौर की लाॅज से जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया है वे कुख्यात अपराधी हैं। तीनों आरोपियों के खिलाफ अलवर जयपुर में कई मामले दर्ज हैं। इनमें से मुख्य आरोपी अशोक यादव उर्फ ठाकरिया बहरोड पालिका के भाजपा पार्षद त्रिलोक यादव हत्याकांड का मुख्य आरोपी है। जबकि उसके दो सहयोगियों सुरेश उर्फ ढांगा अमित को भी जयपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। शेषपेज 16 पर
इनामी आरोपी है अशोक
बहरोड निवासी अशोक यादव पार्षद त्रिलोक की हत्या के बाद से फरार था। उस पर अलवर पुलिस ने 5 हजार रुपए का इनाम भी घोषित कर रखा है। पार्षद हत्याकांड में अलवर पुलिस पहले से 6 आरोपियों को पकड़ चुकी है। किराए का शूटर हरियाणा निवासी सुनील भी पकड़ा जा चुका है। मगर मुख्य सरगना अभी तक हाथ नहीं रहा था।
ले गई जयपुर पुलिस
जयपुर पुलिस की टीम ने बहरोड़ के पार्षद की हत्या मामले को लेकर नागौर के एक लॉज से अशोक यादव, सुरेश अमित को पकड़ा था। अशोक उस मामले में मुख्य आरोपी था। इस संबंध में मेरी वैशाली नगर के एसएचओ खलील अहमद से बात हुई थी। जब्बरसिंह चौहान, कोतवाल, नागौर।