- Hindi News
- मिर्धा कॉलेज में झलक 2015 कार्यक्रम 18 को
मिर्धा कॉलेज में झलक-2015 कार्यक्रम 18 को
नागौर| बीआरमिर्धा कॉलेज में झलक-2015 कार्यक्रम आगामी 18 फरवरी को मनाया जाएगा। इस अवसर पर वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण का कार्यक्रम भी होगा। कार्यक्रम सुबह 10.15 बजे कॉलेज परिसर में ही होगा। छात्रसंघ अध्यक्ष महेंद्र भाकल ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जिला प्रमुख सुनीता चौधरी तथा अध्यक्षता प्राचार्य सुनीता गुप्ता करेगी। कार्यक्रम को लेकर छात्रसंघ के पदाधिकारी एवं कॉलेज स्टॉफ तैयारियों में जुटे है।