नागौर। नगरपरिषद ने शहर की रोड लाइटों का 4.32 करोड़ रुपए डिस्कॉम में जमा नहीं कराया। इधर डिस्काॅम ने इसकी शुरुआत करते हुए शहर की 10 प्रमुख हाईमास्ट लाइटों के कनेक्शन काट दिए हैं। तीन दिन में बकाया जमा नहीं कराने पर शहर की पूरी रोड लाइटों के कनेक्शन काट दिए जाएंगे। डिस्कॉम के सख्त रवैये पर फिलहाल परिषद अधिकारी मौन हैं।
बिजली बिल बाकी होने की वजह से डिस्कॉम विभाग ने आने वाले तीन दिनों बाद शहर की सड़कों की लाइट काटने के संकेत साफ-साफ दिए हैं। डिस्कॉम एईएन एमआर मीणा ने बताया कि पांच सालों से नगर परिषद ने बिल जमा नहीं करवाया वो आज तक बढ़कर 4.32 करोड़ रुपए बकाया चल रहा है। परिषद ने 2009 से अब तक केवल 55 लाख रुपए का बिल मार्च 2014 में करवाया था। इसके बाद से अब तक एक रुपया भी जमा नहीं करवाया। आला अधिकारियों के दबाव के बाद अब डिस्काॅम के स्थानीय अधिकारी कार्रवाई कर रहे हैं। शेषपेज 16 पर
65 में से 10 कनेक्शन काटे गए
परिषदके खाते में कुल 65 कनेक्शन में से शहर के मुख्य स्थानों पर लगी दस हाईमास्क लाइटों के कनेक्शन डिस्कॉम विभाग ने काट दिए है। एईएन मीणा ने बताया कि मूंडवा चौराहा, वाटरवक्र्स चौराहा, गांधी चौक, विजय वल्लभ चौराहा, फकीरों का चौक, सुगनसिंह सर्किल रेलवे स्टेशन सहित कुल दस हाईमास्क लाइटों के कनेक्शन काट दिए गए।
बकाया बिल भरने में जुटे हैं
बिल की राशि अधिक है। परिषद के पास इतना बजट फिलहाल नहीं है। हम अगले एक दो दिनों में इस मामले पर कुछ हल निकालेंगे। बकाया बिल भरने में जुटे हैं। बिरदीचंदसांखला, सभापति, नगर परिषद