नागौर। गत वर्ष नवम्बर माह में पुलिस हैड कांस्टेबल फैज मोहम्मद की हत्या कर फरार होने के बाद उन्हें पकड़ने गए पुलिस दल पर जानलेवा हमला करने के मामले में गुरुवार को पुलिस ने अभियुक्त
विजेंद्र सिंह और मदनसिंह के खिलाफ कुचामन के सिविल न्यायाधीश एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष चार्जशीट पेश की।
गुरुवार को पुलिस ने दोनों को कड़े सुरक्षा इंतजामों के बीच नागौर जेल से लाकर कोर्ट में पेश किया। पुलिस दल पर फायरिंग करने के मामले में चार्जशीट पेश की। थानाधिकारी सुरेश
सोनी ने मुकदमा नंबर 376 में न्यायाधीश इंदु उज्जवल के समक्ष यह चार्जशीट पेश की।
57पेज में छिपी सच्चाई
चार्जशीटमें पुलिस ने 23 दस्तावेजों के अलावा कुल 28 गवाहों के बयान भी शामिल किए हैं। इस चार्जशीट में शामिल 28 गवाहों में से 6 गवाह स्वतंत्र हैं। अन्य सभी पुलिस कर्मचारी हैं।
कुचामन सिटी. आरोपियोंको कोर्ट में पेश करने ले जाती पुलिस।