पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • परिवार के मुखिया से ही बच्चे सीखते हैं समाज के बीच व्यवहार

परिवार के मुखिया से ही बच्चे सीखते हैं समाज के बीच व्यवहार

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागौर। शारदाबाल निकेतन स्कूल की शिशु वाटिका द्वारा गुरुवार को दादा-दादी सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुंडाराम थे। अध्यक्षता संस्था सचिव गेनाराम तथा मुख्य वक्ता विद्या भारती जोधपुर प्रांत के शिशु वाटिका प्रमुख राजकुमार बंसल ने की। इससे पहले दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुभारंभ किया गया।
इस अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा गीत कविताएं प्रस्तुत की गई। मुख्य वक्ता ने कहा कि बच्चों की पहली पाठशाला उनका घर है। प्रथम गुरू बच्चे की माता होती है। कार्यक्रम में आए बच्चों के दादा-दादी को संबोधित करते हुए कहा कि घर में परिवार का मुखिया जैसा व्यवहार करता है वैसा ही व्यवहार बच्चे करते हैं। उन्होंने कहा कि रात को बच्चों को ज्ञानवर्धक कहानियां सुनानी चाहिए। शुद्ध भोजन परोसना चाहिए। ताकि बच्चों का सर्वांगीण विकास हो सके। कार्यक्रम के अंत में संगीता आचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

नागौर. दादा-दादी सम्मेलन के दौरान उपस्थित अभिभावक बच्चे।