नागौर| शहर में इन दिनों होली से पूर्व वल्लभकुल संप्रदाय की महिलाओं द्वारा फागोत्सव मनाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को शारदापुरम में फागोत्सव का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाओं द्वारा फाग गीत गाए गए।
इस दौरान महिलाओं द्वारा अनेक फाग संबंधी गीत गाए गए जिनमें खुल गयो बाजू बंद रसिया होली में......., रंग में रंग दे........, मेरी अंखियां गुलाबी रे...... सहित अनेक गीत गाए गए। इन दिनों शहर में एक ही दिन में अनेक घरों में फागोत्सव को लेकर अलग-अलग महिला मंडलियों द्वारा गीत गाए जा रहे है। इसके साथ ही संगीतमय होली से पूर्व फागोत्सव को लेकर महिलाओं में उत्साह देखा जा रहा है। फागोत्सव के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थी।
नागौर. शारदापुरम में फागोत्सव के दौरान फाग गीत गातीं महिलाएं।