पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • केवल तीन मजदूर बीमा कराने आए

केवल तीन मजदूर बीमा कराने आए

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बड़ीखाटूमें खनन विभाग की ओर से खान मजदूरों के लिए लगाए गए दुर्घटना बीमा शिविर में देर शाम तक महज 3 मजदूरों का बीमा हो सका। दिनभर बीमा करने बैठे एमएलएसपी के सदस्य मजदूरों का इंतजार करते रहे। बड़ीखाटू में खनन विभाग की ओर से दो दिवसीय बीमा शिविर के पहले दिन गुरुवार को राजूराम कात्यासनी, इमरान खान लूणाराम चौकीदार का ही बीमा किया जा सका। खनन व्यवसायियों के दबाव के चलते एक भी व्यक्ति बीमा कराने नहीं आया। आखिर में दोपहर के बाद खनन विभाग ने शिविर में रोजमर्रा कामकाजी लोगों के बीमा का फॉर्म भरवाकर खानापूर्ति की। खनन विभाग के किसी अधिकारी ने शिविर की व्यवस्थाओं की जानकारी लेना तक मुनासिब नहीं समझा। खान मालिकों के दबाव के चलते खान मजदूर बीमा कराने नहीं पहुंच सके। जबकि खनन विभाग की ओर से प्रत्येक मजदूर का बीमा होना जरूरी है।

खान मजदूरों पर दबाव को दूर करेंगे

^मैंआज बीमार था लेकिन अभी कुछ रिपोर्ट नहीं मिली है। खनन विभाग की ओर से सभी खान मजदूरों का बीमा कराने के लिए खान मालिकों को नोटिस दिया गया। खान मालिकों पर कार्यवाही की जाएगी और मजदूरों पर दबाव है तो इसे दूर किया जाएगा। -मनीषवर्मा, खनिज अभियंता, नागौर