नागौर। आमजन की परिवेदनाओं के निस्तारण के लिए माह के दूसरे गुरुवार को होने वाले जिला स्तरीय जनसुनवाई में राजस्थान संपर्क आईटी केन्द्र पर वीडियो कान्फ्रेंस के जरिए संपर्क समाधान बैठक एडीएम कालू राम जाट की अध्यक्षता में हुई। बैठक की शुरुआत में सुगम पोर्टल पर दर्ज हुई शिकायतों पर चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि सुगम पोर्टल पर पूर्व में दर्ज शिकायतों को सभी अधिकारी शीघ्रता से निस्तारित करें।
कालू राम ने कहा कि यदि किसी प्रकरण को ऑनलाइन निस्तारित करने में तकनीकी समस्या रही हो तो कलेक्ट्रेट स्थित जनसुनवाई प्रकोष्ठ में व्यक्तिगत संपर्क कर प्रकरण निस्तारित करवाए जाने चाहिए। उन्होंने जिला स्तरीय अधिकारियों से भी उनके अधीन जिले के विभिन्न अधिकारियों से सामंजस्य स्थापित कर प्रकरणों के निस्तारण की निगरानी के निर्देश दिए।
नागौर. आईटी केन्द्र में जनसुनवाई के दौरान ऑनलाइन समस्याएं सुनते हुए।