पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण किया

मनरेगा का सामाजिक अंकेक्षण किया

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ग्रामपंचायत कार्यालय में गुरुवार को सामाजिक अंकेक्षण किया गया। सामाजिक अंकेक्षण के दौरान नागौर से आए अधिकारी मिसाराम प्रजापत ग्राम पंचायत के सरपंच एवं वार्ड पंचों की मौजूदगी में मनरेगा कार्य के दौरान गंवाई नाडी एवं भुजी नाडी में चल रहे कार्य का व्यय का प्रस्ताव पदेन सचिव राजूराम बिंदा ने पढ़कर सुनाया।

सामाजिक अंकेक्षण के दौरान अधिकारी मिसाराम प्रजापत, कर्ण सिंह जेटीए, आशानाथ ग्राम संसाधन, चैनसुख ब्लॉक संसाधन डेगाना ने सामाजिक अंकेक्षण किया।

इस दौरान सरपंच प्रतिनिधि हरदीनराम गोदारा, वार्ड पंच नानूराम किलक, मांगीलाल गील, हरजीराम मेघवाल ग्रामीण मूलसिंह राव, हनुमानराम बंजारा, मुनाराम गोदारा सहित कई ग्रामीण उपस्थित थे।