सूर्य नमस्कार मामले में विधायक का विरोध
शिव सेना की बैठक में सूर्य नमस्कार को बताया शक्ति के विकास का स्रोत
भास्करन्यूज |नागौर
शहरके नेहरु उद्यान में गुरुवार को शिवसेना की बैठक हुई। इसमें नागौर विधायक हबीबुर्रहमान द्वारा सूर्य नमस्कार का विरोध किए जाने की शिवसैनिकों ने निंदा की। उन्होंने बताया कि सूर्य नमस्कार से शारीरिक, बौद्धिक मानसिक शक्ति का विकास होता है।
अगर संसार में सूर्य नहींं होता तो अंधेरे के अलावा कुछ नही होता। प्रत्येक जीवित प्राणी अपने आप को स्वस्थ रखने के साथ ही बीमारियों से छुटकारा पाना चाहता है तो सूर्य नमस्कार से परहेज क्यों। साथ ही बताया कि यह एक प्रकार का योग है। इस मौैके पर रामरतन मांडण, लखन भाटी, महेन्द्र भाखल, सत्यप्रकाश विश्नोई, प्रेम सिवर सहित शिवसैनिक मौजुद थे।
शिवसेना 14 फरवरी को वेलेंटाइन-डे के रुप में मनाने पर विरोध करेगी। जिला प्रचारक हेमंत टाक ने बताया कि शिवसेना भारतीय संस्कृति का अपमान कदापि बर्दाश्त नहीं करेगी। वेलेंटाइन-डे युवाओं को पाश्चात्य संस्कृति की तरफ ले जा रहा है। राज्य प्रमुख आेम चौधरी के निर्देशानुसार जिले भर में शिवसैनिक वेलेंटाइन-डे का विरोध करेंगे।